स्वामी ओम जी महाराज नई दिल्ली लोकसभा से हिन्दू महासभा उम्मीदवार

चीफ ब्यूरो(नोर्थ इंडिया) : संजयभाई मल्होत्रा
     अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्टीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज ने नई दिल्ली लोकसभा से हिन्दूवादी नेता स्वामी ओम जी महाराज को प्रत्याशी घोषित किया है। ओम जी महाराज का नाम हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गुरबचन सिह बडसीवाल ने स्वामी त्रिदण्डी महाराज को सुनाया था। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वामी ओम जी महाराज नई दिल्ली मे भाजपा और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी को कभी टक्कर देते हुए जीत हासिल करेंगे।
     हिन्दू महासभा दिल्ली के मंत्री महेश चन्द चोला हिन्दू महिला सभा दिल्ली की अध्यक्ष रजनी सक्सेना तिमिर पुर जिला अध्यक्ष सुनीति हिन्दू स्वराज सेना के राष्टीय मंत्री क ेआर चौधरी दिल्ली के उपाध्यक्ष जितेन्दर महतो ने प्रत्याशी बनने पर ओम जी महाराज को बधाई दी है  ।
Share on Google Plus

About Abhivyakti Gujarat

0 Comments:

Post a Comment