एक रिक्शा चालक को बचाने के चक्कर में गुरुवार शाम को श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इससे 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 13 घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गांव उस्मान शहीद (दसूहा) से गुरुवार सुबह महिंद्रा पिकअप से 23 श्रद्धालु हिमाचल के ऊना स्थित धार्मिक स्थान पीर निगाहा गए थे। श्रद्धालुओं में एक ही परिवार के 11 सदस्य भी थे। बाकी अन्य गांव के लोग थे। लौटते समय शाम को करीब 4:45 बजे रिंग रोड पर नगर निगम दफ्तर के सामने अचानक एक रिक्शा चालक आ गया। उसे बचाने की कोशिश में पिकअप चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी पहले रिक्शे से टकराई और फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 Comments:
Post a Comment