बैंकाक में लहराया गोरखपुर का परचम,विश्वस्तरीय धराधाम परिवार दिया बधाई

गोरखपुर जनपद के चारपान सुअड्डा के मूल निवासी गोपाल पाण्डेय पुत्र फयनाथ पाण्डेय को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में स्थित अत्यंत प्रसिद्ध विष्णु मंदिर का प्रधान सेवक नियुक्त किये जाने पर विश्वस्तरीय धराधाम परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है।उनके घर पर लोग पहुँच कर बधाई दे रहे है।गोपाल पाण्डेय सहज एवम शालीन है वह वर्षो से बैंकॉक में होने वाले धार्मिक एवम सामाजिक कार्यक्रमो में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे थे।इसी कारण वहां की समिति ने उन्हें मंदिर समिति का सर्वोच्च पद प्रदान किया।बताते चले कि गोपाल पाण्डेय के अनुज भीमसेन पाण्डेय काफी दिनों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए है और अपने ग्राम चारपान सुअड्डा का प्रधान भी रहे।उनके व्यक्तित्व के बारे में प्रकाश डालते हुए विश्वस्तरीय धराधाम प्रमुख मनीषी सौरभ पाण्डेय नें कहा कि गोपाल पाण्डेय बहुआयामी प्रतिभा के धनी है ।सामाजिक सरोकारों में तल्लीन रहने के बावजूद वह व्यवसायिक क्षेत्र से भी जुड़े हुए है।उनका एक भाई अमेरिका में रहता है एवम उनका बेटा डॉ राजीव पाण्डेय इंग्लैंड में चिकित्सक है वही उनके भाई भीमसेन पाण्डेय का लड़का शिवा पाण्डेय फुटबाल का बेहतरीन खिलाड़ी है।मनीषी सौरभ नें माँ धरती से उन्हें गरिमामयी पद को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कामना की। उन्हें प्रधान सेवक नियुक्त किये जाने पर प्रमुख रूप से विश्वस्तरीय धराधाम के प्रमुख मनीषी सौरभ पाण्डेय,राजीव रंजन तिवारी प्रमुख सलाहकार धराधाम,लायन सूर्यप्रकाश पाण्डेय,सोमनाथ पाण्डेय,रत्नाकर त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला,गौतम पाण्डेय,गुड्डू गुप्ता, राजन राम त्रिपाठी,केशव प्रसाद श्रीवास्तव,रामप्रसाद यादव,डा. सतीश चंद्र शुक्ला,कृपाशंकर राय , एन अन्सारी,पंडित मणिधर पाण्डेय पूर्व प्रधान सुगंध राज पाण्डेय,बबलू पाण्डेय,राधेश्याम पाण्डेय,रामावतार मौर्य मनोज यादव,आदि लोगों ने बधाई दी है।
Share on Google Plus

About Abhivyakti Gujarat

0 Comments:

Post a Comment