प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश में 2016-17 से PCS के पदों की विज्ञप्ति न निकाले जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया

अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड 
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश में 2016-17 से PCS के पदों की विज्ञप्ति न निकाले जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और महामहिम श्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री की को पत्र लिखा है।

श्री उपाध्याय ने अपने पत्र में कहा है कि आज जब वे विभिन्न विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों आदि से बात कर रहे थे तो उनको यह जानकर आश्चर्य हुआ कि 2016-17 से PCS पदों की विज्ञप्ति ही नहीं निकली है, नियुक्तियां तो क्या होनी हैं...? इससे 2015-16 से PCS अधिकारी बनने के लिये तैय्यारी कर रहे अभ्यर्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है, उनके PCS अधिकारी बनने के सपनों पर तुषारापात हो गया है।

श्री किशोर उपाध्याय ने यथाशीघ्र पद विज्ञापित करने का आग्रह श्री राज्यपाल, मुख्यमंत्री जी तथा राज्य के सेवा आयोग से किया है। उन्होंने यह भी माँग की है कि PCS के लिये राज्य का निवासी होना अनिवार्य शर्त होनी चाहिये तथा एक प्रश्न-पत्र राज्य के इतिहास-भूगोल, राज्य के बारे में अनिवार्य रूप से होना चाहिये। साक्षात्कार में भी राज्य से सम्बन्धित प्रश्नों को अनिवार्य रूप से स्थान देना चाहिये।

किशोर उपाध्याय
पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस

31/05/2020
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment