आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनता इंटर कॉलेज जड़ सेक्टर काररोड बिंदुखत्ता में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया

अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड 

आज  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनता इंटर कॉलेज जड़ सेक्टर काररोड बिंदुखत्ता में  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ,लाल कुआं के विधायक नवीन चंद्र दुमका ,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ,स्कूल के अध्यक्ष भगवान सिंह धामी, नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी, जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमेश कुनियाल ,लाल कुआं के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ,वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, बिंदुखत्ता भाजपा  मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसिंह पपोला युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता नवीन पपोला, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज बसनायत ,गोविंद दानू ,वरिष्ठ नेता जगदीश पंत, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा ,वरिष्ठ नेता दिनेश खुल्बे,भाजपा के स्टार प्रचारक लक्ष्मण खाती, सोनू सुयाल , व  लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित थे ।

 इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत जी को पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए चातुर्मास में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। स्थानीय विधायक नवीन चंद दुमका ने वृक्षारोपण करते हुए कहा मनुष्य को यह जान लेना चाहिए की वृक्ष ही उसका जीवन सुरक्षित रख सकते हैं उन्होंने कहा जो मास्क आज मनुष्य पहन रहा है वह मास्क पहले जानवरों को मनुष्य पहनाया करता था उन्होंने कहा उनकी आमा कहा करती थी की बैल का मास्क टाइट मत बांधना वरना 1 दिन तुम्हारे भी यही बैल मनुष्य बनकर मास्क टाइट बांध देगा आज आमा की बात की प्रासंगिकता साफ नजर आ रही है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं से  आह्वान किया कि वह चातुर्मास में गांव गांव गली गली शहर शहर वृक्षारोपण अभियान का संचालन करें।।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment