अभिव्यक्तिन्यूज़ : उत्तराखंड।
सक्षम श्रीनगर की बैठक श्रीनगर अध्यक्ष श्रीमती पिंकी बिष्ट की अध्यक्षता में रैन बसेरा श्रीनगर में संपन्न हुई । बैठक में सक्षम के गढ़वाल मंडल संयोजक श्री दिनेश बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस अवसर पर सक्षम श्रीनगर कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि श्री दिनेश बिष्ट का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।
सक्षम श्रीनगर की बैठक श्रीनगर अध्यक्ष श्रीमती पिंकी बिष्ट की अध्यक्षता में रैन बसेरा श्रीनगर में संपन्न हुई । बैठक में सक्षम के गढ़वाल मंडल संयोजक श्री दिनेश बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस अवसर पर सक्षम श्रीनगर कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि श्री दिनेश बिष्ट का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।
मुख्य अथिति गढ़वाल मण्डल संयोजक श्री दिनेश बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को हिन्दू साम्राज्य दिवस की शुभकमनाएं दी और कहा कि पुष्यभूती वंश के अंतिम शासक हर्षवर्धन की मृत्यु के साथ ही हिन्दू साम्राज्य का पतन हो गया था जिसके बाद मराठाओं का उदय हुआ । मराठा तुर्क छत्रपति शिवाजी ने पुनः हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की । सन् 1674 ई. में 4 जून को छत्रपति शिवाजी का राज्य भिषेक हुआ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के पश्चात पहली बार संघ ने छत्रपति शिवाजी के राज्य भिषेक दिवस 4 जून को हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया और तब से अनवरत यह दिवस मनाया जाता है , यह इसलिए की हिन्दुओं को हिन्दू साम्राज्य ,संस्कृति , सभ्यता और सौहार्द के प्रति जागरूक किया जा सके ।
श्री बिष्ट ने बताया कि संगठन का प्रथम चरण के कार्य की सफलता के पश्चात द्वितीय चरण का लक्ष्य भी हासिल करना है । उन्होंने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस , 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस , 20 जून को सक्षम स्थापना दिवस
व 27 जून को हेलेन केयर जयंती मनाने हेतु कार्यकर्ताओं से कहा ।
जिला महिला प्रमुख श्रीमती दुर्गा चौहान ने कहा कि हमें गढ़वाल मंडल संयोजक श्री दिनेश बिष्ट के दिशा निर्देशों पर कार्य करना है जिससे अपना नगर सक्षम और जिला सक्षम का कार्य दिव्यांग जनों की सेवा में अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बनें ।
जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता कंडारी ने कहा कि वांछित लोगों की सेवा से अन्य लोगों को प्रेरित कर उन्हें संगठन में जोड़ने का कार्य करें जिससे अधिक से अधिक दिव्यांग जनों की सेवा हो सके।
वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकत्री व सेनि प्रधानाचार्या श्रीमती भवानी रावत ने कहा कि सक्षम के कार्यकर्ता ईश्वरीय कार्य में लगे हुए हैं , इस कार्य में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता होनी चाहिए ।
जिला अध्यक्ष श्री कपिल रतूड़ी ने श्रीनगर अध्यक्ष श्रीमती पिंकी बिष्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होने एक महिला होते हुए श्रीनगर में सक्षम की अलख जगा दी है ।
प्रांत मंत्री श्री ललित पंत ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि इस विकट परिस्थितियों में भी वे जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं ।
नगर अध्यक्ष श्रीमती पिंकी बिष्ट ने मुख्य अथिति सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उनके हौसला अफजाई हेतु आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।
बैठक में प्रांत मंत्री श्री ललित पंत व जिला अध्यक्ष श्री कपिल रतूड़ी ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया । इस अवसर पर श्री मन मोहन रावत , श्री गौरव चौहान , श्रीमती दीपा देवी , श्रीमती राधा देवी , श्रीमती पूजा देवी , श्रीमती शिवानी देवी , श्रीमती अंजना रावत , कु . टीना , कु . प्रेमा व श्रीमती गीता रावत आदि उपस्थित रहे ।
बैठक का संचालन नगर सचिव श्री शंकर सिंह रावत ने किया ।
0 Comments:
Post a Comment