देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड 
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को एक निजी अस्पताल की चार स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। बताया गया कि इन्होंने कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का इमरजेंसी कक्ष में उपचार किया था। चारों स्टाफ नर्सों को दून अस्पताल लाया गया है। स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इन मामलों की पुष्टि की है। पिछले दो सप्ताह में संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 31 मई को प्रदेश में रिकवरी दर 12.72 प्रतिशत थी और 105 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया था। जबकि पांच जून को रिकवरी दर 25.77 प्रतिशत हो गई है और 309 मरीज ठीक हुए हैं। प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने के साथ ही प्रदेश में रिकवरी और डबलिंग दर भी बढ़ रही है।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment