नैनीताल : पत्नी की पिटाई के बाद परेशान पति पहुंचा कोतवाली

अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड 
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक महिला के पति को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। युवक ने आरोप लगाया कि आए दिन उसकी पत्नी तलाक देने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देती है। पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई कर समझाने के बाद घर भेज दिया।

बृहस्पतिवार सुबह भी युवक पत्नी से विवाद के बाद कोतवाली पहुंच गया। युवक ने आरोप लगाया कि मामूली विवाद पर पत्नी भड़क गई और उसने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद बच्चे को जान से मारने और तलाक देने की धमकी भी दी। फिर उसे घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुलहनामा कराकर मामला निपटाया। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि दोनों को हिदायत दी गई वह इस तरह से झगड़ा नहीं करें। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 107 और 116 के तहत कार्रवाई की है। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया। दोनों को काउंसलिंग के लिए हल्द्वानी स्थित महिला सेल को मामले की रिपोर्ट भेज दी है।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment