अभिव्यक्तिन्यूज़ : उत्तराखंड
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम अनलॉक वन के दौरान अब राज्य में बसों के संचालन की कवायद में जुटा है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में स्थानीय रुट पर बस सेवा शुरु किए जाने की कवायद चल रही है। देहरादून और हल्द्वानी के लोकल रूटों पर बसों का संचालन करेगा। इसके लिए रोडवेज ने रूटों का चयन करना शुरू कर दिया है। 23 जून को निगम की बोर्ड बैठक में संचालन का प्रस्ताव रखा जाएगा। फिलहाल बसों के संचालन के लिए रूटों का चयन किया जा रहा है। विभाग सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में राज्य के भीतर बसें चलाने की योजना है। इसके तहत देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी के लिए पहले चरण में बसें चलाई जाएंगी। कुमाऊं में भी उन रूटों पर पहले बसें चलेंगी जहां यात्रियों का दबाव अधिक हो। इससे निगम को संचालन में घाटा भी नहीं होगा और लोगों को परिवहन की सुविधा भी मिलेगी।

0 Comments:
Post a Comment