चीफ ब्यूरो : भूपेंद्र कैन (हरियाणा)
फरीदाबाद से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। अब यहां के लोग आसानी से दिल्ली आ-जा सकेंगे। दिल्ली सरकार ने सोमवार से अपने सभी बार्डर खोलने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मीडिया के जरिए इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सोमवार से दिल्ली के बार्डर खोलने की औपचारिक घोषणा की जा रही है। सात लाख लोगों के संदेश आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के लिए दिल्ली के बार्डर बंद करने की घोषणा की थी। हालांकि वहीं यह बात अलग है कि यह घोषणा सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गई थी। असल में दिल्ली पुलिस ने इन आदेशों को सही प्रकार से अमल में नहीं लाया था ,जिस वजह से लोग बेझिझक दिल्ली आ और जा रहे थे। हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से यह प्रतिबंध था कि दिल्ली में अन्य प्रदेशों के लोगों को ना आने दिया जाए। यह आदेश दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा गया था। पंरतु इसके बावजूद पिछले एक सप्ताह में लोगों ने दिल्ली में जमकर आवाजाही की। वहीं हरियाणा सरकार ने अपने प्रदेश से दिल्ली जाने वालों के लिए प्रतिबंध पहले ही हटा लिया था। इसलिए दिल्ली आने जाने वालों को फरीदाबाद पुलिस द्वारा नहीं रोका गया था। लोग आ जा रहे थे, इसके बावजूद लोगों के मन में कहीं ना कहीं ये बात जरूर रहती थी कि कहीं दिल्ली जाकर फंस ना जाएं। लेकिन मन का यह डर अब पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। दिल्ली सरकार की घोषणा के बाद उन हजारों लोगों को खासी राहत मिलेगी, जोकि प्रतिदिन दिल्ली व फरीदाबाद से आते जाते हैं। हालांकि फरीदाबाद पुलिस ने अपने बेरीकेट पहले ही हटा दिए थे, वहीं दिल्ली पुलिस भी किसी को आने जाने से नहीं रोक रही थी। जबकि पिछले सप्ताह इस मुद्दे को लेकर जमकर विवाद हुआ है। बार्डर सील होने की वजह से हजारों लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा है। बार्डर पर लंबी लाईन लग गई और लोग सभी सरकारों को जमकर कोस रहे थे। दिल्ली , यूपी व हरियाणा सरकार के बीच तनातनी के चलते लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन अब यह परेशानी सोमवार से समाप्त होने वाली है। अब दिल्ली व हरियाणा के बीच लोगों को सुगम सफर तय करने की पूर्ण ईजाजत होगी। इस खबर के बाद से वे लोग बेहद खुश होंगे, जोकि दिल्ली में नौकरी, व्यापार व उद्योग के सिलसिले में आते जाते हैं। इसके अलावा भी दिल्ली सरकार ने लोगों को कई और रियायतें भी दी हैं।

0 Comments:
Post a Comment