नागर सक्षम ,पौड़ी की बैठक नगर अध्यक्ष श्री रोशन रावत की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार पौड़ी में सम्पन्न हुई ।

अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड 
नागर सक्षम ,पौड़ी की बैठक नगर अध्यक्ष श्री रोशन रावत की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार पौड़ी में सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य अथिति गढ़वाल मण्डल संयोजक , सक्षम  श्री दिनेश बिष्ट का नगर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । 
मुख्य अथिति श्री दिनेश बिष्ट ने बताया कि पौड़ी जनपद में संगठन का प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है अब द्वितीय चरण का लक्ष्य हासिल करना है जिसके तहत दृष्टि बाधित प्रकोष्ठ , श्रवण बाधित प्रकोष्ठ , मूक बधीर प्रकोष्ठ , रक्त बाधित प्रकोष्ठ , अस्थि बाधित प्रकोष्ठ , मानसिक रूंगड़ता व कुष्ठ बाधित प्रकोष्ठ का गठन करना है । दो नए विभागों क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल व प्रचार विभाग में कार्य करने की आवश्यकता है । 
 गढ़वाल मण्डल  संयोजक श्री दिनेश बिष्ट ने जून माह में संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस ,  14 जून को विश्व रक्तदान दिवस , 20 जून को सक्षम स्थापना दिवस व 27 जून को हेलेन केलर जयंती के कार्यक्रम ब्लाक , नगर , जिला व प्रांत इकाइयों द्वारा अनिवार्य रूप से  किए जाने हैं ।
इस अवसर पर प्रांत प्रभारी श्री राम कुमार मिश्र , जिला प्रभारी श्री शीशपाल सिंह चौहान , जिला अध्यक्ष श्री कपिल रतूड़ी , जिला सचिव श्री उमेद सिंह चौहान , जिला कोषाध्यक्ष श्री नरेन्द्र प्रसाद टम्टा व  जिला उपाध्यक्ष श्री बीरेंद्र मुंडेपी आदि  ने ऑनलाइन बैठक में प्रतिभाग किया ।
जिला अध्यक्ष श्री कपिल रतूड़ी ने   संगठन द्वारा विगत महीनों में किए गए कार्यों से अवगत कराया और कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मान सहित आगे बढ़ाया जाएगा इसका प्रत्यक्ष प्रमाण पौड़ी जनपद के जिला संयोजक रहे दिनेश बिष्ट को पौड़ी जनपद में ब्लाक व नगर स्तर तक संगठन खड़ा करने व जनपद में दिव्यांग जनों की सेवा करने के एवज में प्रांतीय संगठन ने उन्हें गढ़वाल मंडल का संयोजक बनाकर सम्मानित किया है जो कि जनपद पौड़ी के सभी सक्षम कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है और श्री दिनेश बिष्ट के सांगठनिक कुशलता व कार्यशैली का सभी को अनुसरण करना चाहिए ।
जिला प्रभारी श्री शीशपाल सिंह चौहान ने  सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनके  साथ जनपद पौड़ी में संगठन को घर - घर तक पहुंचाकर दिव्यांग  जनों की सेवा का कार्य किया है और पूरे प्रांत में अग्रणी जिले का स्थान भी प्राप्त किया को कि अन्य जिलों के लिए अनुकरणीय बना हुआ है ।
प्रांत प्रभारी श्री राम कुमार मिश्रा  ने सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया और अधिक ऊर्जा से कार्य करते हुए अपने सम्मान को  बरकरार बनाए रखने की बात कही तथा जून माह में मिले हुए टास्क को पूर्ण करने हेतु कहा ।
 गढ़वाल संयोजक श्री दिनेश बिष्ट की संस्तुति पर डॉ मनवर सिंह को नगर का प्रचार प्रमुख का दायित्व दिया गया ।
बैठक में नगर महिला प्रमुख श्रीमती विजय लक्ष्मी , नगर संपर्क प्रमुख श्रीमती ज्योति सुंदरियाल , नगर सह सचिव श्री प्रमोद रावत आदि ने प्रतिभाग किया । बैठक का संचालन नगर सचिव श्री कांता प्रसाद ने किया ।

कांता प्रसाद - नगर सचिव  सक्षम , पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड ।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment