डीडीहाट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोरोना के संक्रमण को देखते हुए डीडीहाट नगर पालिका द्वारा पूरे शहर को किया गया सेनिटाइज, एवं हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर किया गया वृक्षारोपण

रिपोटर : विजय जेठी (पिथौरागढ़)
बुधवार को डीडीहाट कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नगरवासियों में खोफ का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमला चुफाल जी द्वारा पूरे नगर को सैनीटाइज किया गया। और पूरे नगर में लोगो को सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने और झूठी अफवाहों में ध्यान ना देने का आह्वाहन किया।
 नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल जी के आदेश पर नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा समय समय पर लोगो के बीच जाकर मास्क सेनिटाइजर बांटे जा रहे है, और सोशल डिस्टेनस का पालन करने का अनुरोध किया जा रहा है। और बाजार में नियमो का उल्लंघन कर रहे लोगो का चालान काटकर उन पर उचित कार्यवाही की जा रही है।
साथ ही आज हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर नगरपालिका अध्यक्षा द्वारा सार्वजनिक स्थानों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डीडीहाट पार्क, gic आदि स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया। और लोगो को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का संदेश दिया गया।

Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment