चीफ ब्यूरो : सर्वेश कुमार (कुमाऊँ)
सक्षम जिला पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र कार्यकारिणी का गठन आज संयोजक सेवानिवृत्त कर्नल बी बी ध्यानी जी के संयोजन में विधिवत रूप से हो गया है। इस अवसर पर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी जी ने कहा कि सक्षम के माध्यम से दिव्यांगो की सेवा करना राष्ट्र की सेवा के बराबर है। इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से अपनी अपनी सेवाएं प्रदान करनी होंगी।
कोटद्वार स्थित सुन्द्रियाल वेडिंग पॉइंट में आयोजित एक साधारण बैठक में आज सक्षम के जिलाध्यक्ष श्री कपिल रतूड़ी की देखरेख में नगर निगम कोटद्वार की कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया है। कोटद्वार नगर निगम कार्यकारिणी में कर्नल बी बी ध्यानी के संयोजन में अध्यक्ष पद पर भारतीय जलसेना के सेवानिवृत्त इंजीनियर व मालिनि वेली बीएड कॉलेज कोटद्वार ( भाबर) के संस्थापक श्री योगम्बर सिंह रावत जी, उपाध्यक्ष पद पर बलवान सिंह रावत जी, व आकाश बडोला जी, सचिव पद पर शशिभूषण अमोली जी, सह सचिव पद पर सुरेश रावत जी, कोषाध्यक्ष पद पर श्री विजय सुन्द्रियाल जी, महिला प्रमुख पद पर श्रीमती नीमा नैनवाल जी, प्रचार प्रमुख पद पर दूरदर्शन व आकाशवाणी के गढ़वाल संवाददाता श्री विमल ध्यानी जी, युवा प्रमुख पद पर प्रणव राज बमराडा जी, युवा सह प्रमुख पद पर विनय बर्थवाल व युवा सचिव पद पर शुभम सुन्द्रियाल जी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है।
अपने संबोधन में सक्षम के जिलाध्यक्ष श्री कपिल रतूडी ने कहा कि सक्षम उत्तराखंड में दिव्यांगों के हितों के लिये प्रयासरत है और कोटद्वार नगर निगम से दिव्यांगो के हितों के लिये बेहतरीन प्रयास किये जा सकते है। उन्होंने नगर निगम कोटद्वार संयोजक कर्नल बीबी ध्यानी जी को सक्षम की कार्यकारिणी का विस्तार की जिम्मेदारी सौपते हुए कहा कि एक स्वम् सेवक के रूप में आपके संयोजन में सक्षम को आपके अनुभव का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर नवनियुक्त सक्षम के नगर अध्यक्ष श्री योगम्बर सिंह रावत जी ने कहा कि जनसेवा के रूप में उन्हें दिव्यांगो की सेवा का नव अवसर प्राप्त हो रहा है जिसे वे पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे। सक्षम नगर निगम के सचिव व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुड़े श्री शशिभूषण अमोली जी ने कहा कि कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत निवासरत सभी दिव्यांगों को उनका हक सक्षम के माध्यम से दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर सक्षम के गढ़वाल मंडल संजोयक श्री दिनेश सिंह बिष्ट जी ने सभी सक्षम पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल श्री कपिल रतूडी जी के सानिध्य में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के ब्लाको व नगर तक सक्षम की कार्यकारिणी गठित हो चुकी है और पौड़ी जिले के समस्त कार्यकर्ताओ की बदौलत सक्षम आज प्रदेश ही नही बल्कि राष्ट्रीय पटल पर भी आच्छादित है।
कार्यकारणी गठन के उपरांत आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर माँ भारती के चरणों मे अपना सर्वत्र बलिदान करने वाले भारत माता के वीर जवानों को दो मिनट की विनम्र श्रंद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सामाजिक दूरी का पालन करते हुये संचालन सक्षम के जिला सह सचिव श्री हेमन्त मन्जेडा ने किया।

0 Comments:
Post a Comment