हुनरमंद युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच- मानसिंह करामाती

चीफ ब्यूरो:- सौरभ त्यागी (उत्तर प्रदेश)
उरई जालौन। जनपद जालौन में कलाकारों की कोई कमी नहीं है बस कमी है तो एक अच्छे प्लेटफार्म की एक अच्छे मंच की यह बात आज राजेंद्र नगर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कई सुपरहिट सीरियलों  में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके टीवी कलाकार मानसिंह करामाती ने कही उन्होंने कहा की वह एक बहुत ही मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं पिताजी की मृत्यु के बाद मां ने हमें संभाला लेकिन हमारे परिवार का अभिनय की दुनिया में दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था लेकिन बचपन से ही हमारे अंदर एक कलाकार बनने की उमंग थी इसलिए स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद हम किस्मत आजमाने के लिए मुंबई चले गए शुरुआती दिनों में पैसे की आर्थिक तंगी की वजह से हमने सब्जी की ठेला लगाए ट्रेनों में नेल पॉलिश बेची लेकिन हार नहीं मानी कड़ी मेहनत करने के बाद अर्जुन कपूर के साथ मिशन सपने सीजन 2 में काम करने का मौका मिला इसके बाद तंत्र, नवरंगी रे, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, और एक महानायक डॉक्टर बी आर अंबेडकर में अभिनय करने का मौका मिला एक सवाल के जवाब में श्री करामाती ने कहा की जनपद जालौन में जो लोग एक्टिंग मॉडलिंग सिंगिंग आदि करना चाहते हैं इनके पास टैलेंट है उनके लिए वह 15 दिनों की एक वर्कशॉप चलाएंगे जिसमें मुंबई से मजे हुए कलाकार उनको एक्टिंग करने का तरीके बताएंगे उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां विमला देवी एवं गुरु पंकज, प्रमोद, वरुण राजपूत को दिया है इस अवसर पर विक्रम , मलखान, सतीश,एवं नीरज आर्या मैनेजिंग का कार्य देखेगे।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment