सक्षम जिला उत्तरकाशी की ई-बैठक संपन्न: जिला कार्यकारिणी घोषित: गणेश पंवार अध्यक्ष व धर्मेन्द्र शाह बने सचिव

चीफ ब्यूरो : सर्वेश कुमार (कुमाऊं)
सक्षम जिला उत्तरकाशी की ई-बैठक संपन्न: जिला कार्यकारिणी घोषित: गणेश पंवार अध्यक्ष व धर्मेन्द्र शाह बने सचिव:  सम दृष्टि समता विकास एवम् अनुसंधान (सक्षम) जनपद उत्तरकाशी की प्रथम ई - बैठक आज सम्पन्न हुई।
   इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिण सदस्य/उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रभारी श्री राम मिश्र जी ने जनपद सक्षम कार्यकारणीके गठन पर बधाई व आशीर्वाद देते हुए कहा कि संगठन के कार्यों को गति प्रदान करते हुए प्रत्येक माह जिला ईकाई की बैठक आवश्यक रूप से होनी है। जिसमें माह भर के कार्यों की समीक्षा होसके। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित  जिला इकाई को संगठन का विस्तार न्यायपंचायत स्तर तक करने के लिए प्रयासरत रहने की आवश्यकता है, जिससे सम्पूर्ण जिलेभर के जरूरतमंद दिव्यांगों को सहयोग मिलेगा।
   सक्षम के प्रान्त मंत्री ललित पन्त ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक की दृष्टि से जिला उत्तरकाशी  डॉ0 नित्यानंद जी की कर्मस्थली रहा है । निःसंदेह डॉ0 साहब की  सेवाभाव की प्रेरणा हम सक्षम के कार्यकर्ताओं के लिये इस पुनीत कार्य हेतु मील का पत्थर साबित होगी। पंत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उत्तरकाशी जिले में अनुभवी लोगों की टीम बनी है ।उन्होंने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओ को बधाई  शुभकामनाएँ दी ।
      सक्षम के गढ़वाल मण्डल संयोजक दिनेश विष्ट ने संगठनात्मक स्वरूप के विस्तार की जानकारी दी।                                                         सक्षम के जिला प्रभारी डॉ0 प्रमोद उनियाल ने कहा कि सक्षम एक दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित राष्ट्रीय संगठन है । हमारा विश्वाश है कि कोई भी दिव्यांग परिवार पर बोझ नहीं है बल्कि आशीर्वाद है । यदि उसको योग्यता, क्षमता व प्रतिभा के विकास का अवसर मिले  तो वह स्वावलंबी बनकर राष्ट्रीय विकास में भी अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकता है । इसी को दृष्टिगत रखते हुए सक्षम द्वारा शिक्षा , स्वास्थ्य , स्वावलंबन एवं सामाजिक क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं ।
शिक्षा के क्षेत्र मे दिव्यांगों के लिए विद्यालय, छात्रावास, कम्प्य़ूटर  प्रशिक्षण, ब्रेल लिपि में पुस्तक प्रकाशन, ऑडियो बुक लाइब्रेरी आदि का संचालन किया जा रहा है ।
  ई-बैठक में जिला उत्तरकाशी की  कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। क्षेत्र प्रभारी श्री राम मिश्र जी के अनुमोदन पर सक्षम प्रान्त मंत्री ललित पन्त ने जिला कार्यकारिणी घोषित की। जिसमे गणेश सिंह पंवार जिलाध्यक्ष, लोकेशा नन्द नौटियाल, भरत सिंह राणा, विजेन्द्र सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र जी सचिव, विजेंद्रमणि सह सचिव, राजेन्द्र पोखरियाल कोषाध्यक्ष, फकीर सिंह रावत सह कोषाध्यक्ष, नितिन उनियाल कार्यलय प्रमुख, प्रदीप शाह सह कार्यालय प्रमुख,  विमला जोशी नौटियाल महिला प्रभारी, दर्शनी नेगी सह महिला प्रभारी, डॉ0 जे0पी0  भट्ट अनुसंधान प्रमुख,  वीरेन्द्र सिंह नेगी, विनोद भट्ट सह अनुसंधान प्रमुख, अनिल सिंह रावत युवा प्रमुख, अरविंद सिंह नेगी  सह युवा प्रमुख,  जयकृष्ण बहुगुणा एडवोकेसी प्रमुख, अरविंद नौटियाल प्रचार प्रमुख, देवेंद्र सिंह चौहान सह प्रचार प्रमुख, ममता रावत प्रचार प्रमुख, रेश्मा देवी सह प्रचार प्रमुख,  हंसराज चौहान क्रीड़ा प्रमुख, प्रवेंद्र सिंह रावत व्हाट्सएप प्रमुख तथा अरविंद सिंह पंवार फेसबुक प्रमुख घोषित किए गए।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गणेश सिंह पंवार ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा कल्याण मंत्र उच्चारण  के साथ बैठक का समापन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment