औरेखी में अभिव्यक्ति न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से दिखाई गई साफ सफाई की खबर को प्रधान ने गंभीरता से लिया।

चीफ ब्यूरो : सौरभ त्यागी (उत्तर प्रदेश)
जालौन ब्लाक के ग्राम औरेखी में जहां पर कुछ दिन पहले अभिव्यक्ति न्यूज़ के मीडिया कर्मियों द्वारा खबर कवरेज की गई थी जिसमें गांव कि नालियों में कीचड़ भरा हुआ था कई महीनों से साफ नहीं हुई थी जिसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी जिसके चलते आज ग्राम प्रधान औरेखी गिरीश कुमार खरे व उनके भाई संजीव खरे ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पूरे गांव की नालियों की साफ-सफाई करवा कर व छोटी मोटी नालियां जो टूटी हुई थी उनको बनवा कर गांव वालों को आश्वासन दिया है कि जहां भी विकास नहीं हुआ है वहां पर जल्द ही विकास कार्य जारी किया जाएगा तथा अभी सरकार द्वारा कुछ राशि स्वीकृत हुई थी जिसका कार्य जारी कर दिया गया है और बहुत ही जल्द औरेखी ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लेते हुए ग्राम प्रधान ने अभिव्यक्ति न्यूज़ के मीडिया कर्मियों का धन्यवाद दिया की आपने मुझे उस दृष्टि की ओर अवगत कराया जिससे हम अभी तक वंचित चल रहे थे और सफाई कर्मियों को लताड़ ते हुए कहा है कि मुझे हर रोज गांव में साफ-सफाई दिखनी चाहिए तथा जो भी इस पर ध्यान नहीं देगा उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही करूंगा ।जब हमारे पत्रकारों ने ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस दिन से आपने खबर कवरेज की है उसी दिन से उस खबर का असर दिखना शुरू हो गया है आस पास जो भी कीचड़ सा उसकी साफ सफाई कर दी गई है और नालियों को भी साफ कर दिया गया है जिस से भरा हुआ पानी निकलने लगा है लेकिन अभी भी गांव में कुछ ऐसी जगह है जहां पर खड़ंजा या सीसी निर्माण होना बहुत जरूरी है।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment