हल्द्वानी बाजार क्षेत्र में पुलिस द्वारा चालान की कार्रवाई

अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड


हल्द्वानी बाजार क्षेत्र में पुलिस द्वारा चालान की कार्रवाई को लेकर युवा जिला अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नैनीताल दिनेश अग्रवाल ने कहा की प्रशासन का व्यापारी व ग्राहकों के प्रति सरकार व प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है जो हमे अमान्य है कोरोना काल की महामारी में सरकार व प्रशासन राहत ना देकर अवैध वसूली का धंधा चला रही है साथ ही युवा सोशल मीडिया प्रभारी हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि सरकार को हम बार-बार चेता रहे हैं पर सरकार और प्रशासन बाज नहीं आ रहा है भविष्य में उग्र आंदोलन के लिए सरकार और प्रशासन दोनों ही जिम्मेदार होंगे
इस दौरान महामंत्री परमजीत सिंह पम्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल उपाध्यक्ष दिनेश जोशी मुख्य अग्रवाल संगठन मंत्री हेमंत गुप्ता सचिन सागर सनी कपूर मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment