सरकार को पब्जी की गेम बंद कर देनी चाहिए

अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड
देहरादून के ऋषि विहार में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गयी जब एएसआई के बेटे ने अपने कमरे में पंखे से चुन्नी बांधकर फांसी लगा दी। घटनास्थल से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों ने बताया की बीटा पब्जी खेलने का शौक़ीन थी। जिसके कारण वह देर रात को सोता था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

देहरादून : घटना देहरादून के ऋषि विहार का है। मृतक के पिता उड़ीसा में सीआईएसएफ के एएसआई के पद पर तैनात है। सोमवार दोपहर 12 बजे जब मृतक की माँ बेटे के कमरे में खाना देने गयी तो। बेटे को चुन्नी के सहारे पंखे से लटका देख उनकी चीखे निकल गयी। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग घर में इक्कठा हो गए और युवक को फंदे से उतारकर तुरंत ही, कोरोनेशन अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। युवक ने BCA की पढ़ाई की है। और वह एक कंपनी में वेबसाइट के लिए काम करता था।

लेकिन कोरोना के चलते लोकडाउन में वह घर पर ही रह रहा था। परिजनों ने बताया की उनके बेटे को पब्जी खेलने का शौक था। जिसके चलते वह देर रात तक पब्जी खेलता रहता था। और अगले दिन देर से उठता था। लेकिन कभी भी उनके बीच पब्जी को लेकर अनबन नहीं हुई थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वही मृतक का परिवार, नौजवान बेटे के खो देने से शोक में है।


Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment