देहरादून की सड़कों पर भी दिखाई दिया श्रीराम मंदिर भूूमिपूजन का जश्न

चीफ ब्यूरो :-हर्ष सिंघल (देहरादून)

दिनांक 5 अगस्त को भूमि पूजन के दिन वार्ड 37 वसंत विहार नगर निगम के युवा पार्षद अंकित अग्रवाल द्वारा वार्ड में विभिन्न जगहों पर राम जन्म भूमि के शिलान्यास के उपलक्ष में प्रसाद वितरण व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुबह 12:30 बजे आशिर्वाद एन्क्लेव स्थित शिव मंदिर में 2.5 क्विंटल प्रसाद का भोग प्रभु श्री राम के चरणों में लगाया गया व उसके बाद वार्ड की युवा मोर्चा की टीम में देवाशीष भारद्वाज, गौरव दिवाकर, नितिन गुप्ता, गौरव यादव, तनय जोशी, ओमकार, रोहन रेखी, सूरज कुमार, सोनू सिंह द्वारा प्रसाद को वार्ड के हर घर तक पहुंचाया गया।                       नगर निगम के युवा  पार्षद अंकित अग्रवाल ने बल्लूपुर चौक स्थित अपने प्रतिष्ठान द्रोण मेडिकोज के बाहर भी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री हरबंस कपूर जी, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री विनय गोयल जी, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री हरिओम अग्रवाल, वार्ड अध्यक्ष श्री भगवान सिंह रावत जी, बल्लूपुर व्यापार मंडल से सुरजीत चढ़ा जी, राजेन्द्र चढ़ा जी, श्री गुजराल जी, सेठी जी, प्रमोद गुप्ता जी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थत रहे।
शाम को सभी लोगो द्वारा घी के दिए जलाए गए व आतिशबाजी से महाउत्सव का पर्व मनाया गया। 
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment