चीफ ब्यूरो : सर्वेश कुमार (कुमाऊं)
लॉकडाउन में हिम्मोत्थान टाटा ट्रस्ट द्वारा बच्चों के लिए आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता एवं आओ कविता सुनाएं प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में 156 विद्यालयों के कुल 1040 बच्चों ने प्रतिभाग किया और सभी बच्चों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहाआओ कविता सुनाएं प्रतियोगिता में वैष्णवी सनवाल ने प्रथम, रौनक रावत ने द्वितीय तथा हर्षित रौतेला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में रौनक रावत ने प्रथम, मनजीत राणा ने द्वितीय तथा धैर्य जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक वर्ग में उमा गोस्वामी ने प्रथम, रिद्धिमा चौहान ने द्वितीय तथा अंजलि चौहान व प्रियांशु सकलानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही आओ कविता सुनाएं प्रतियोगिता तथा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में अगले 7 स्थानों तक सांत्वना पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक मनीष झा ने बताया कि सभी विजेता बच्चों के पुरस्कार शीघ्र ही उनके विद्यालयों तक पहुंचा दिए जाएंगे। हिमोत्थान का प्रयास है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं निरंतर कराई जाएं ताकि बच्चों को अपने भीतर मौजूद रचनात्मकता अभिव्यक्त करने का मौका मिले।


0 Comments:
Post a Comment