अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड
भैंरव सेना के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरण के उद्देश्य से पद भिक्षा यात्रा के दूसरे दिन विभाग सचिव करण शर्मा के नेतृत्व में शांति विहार, दीपनगर तथा बंजारावाला क्षेत्र में जन जागरण किया गया।
भैंरव सेना अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और विलुप्त होती सनातनी परंपरा को बचाने और प्रचारित प्रसारित करने के लिए उत्तराखंड के क्षेत्रीय संगठन भैरव सेना के द्वारा जन जागरण "पद भिक्षा यात्रा" का आयोजन किया गया है। प्रथम दिवसीय यात्रा में सनातनी क्षेत्रवासीयों का बहुत अच्छा सहयोग मिला और उत्तराखंड हित के लिए किये गए, जन जागरण अभियान की खुली सराहना की। भैंरव सेना के धर्म संस्कृति प्रमुख और कार्यक्रम के संयोजक साधक "यति राम स्वरूपानंद सरस्वती" ने बताया की देवभूमि में इस समय धर्म को बचाने की आवश्यकता है। धर्मांतरण और लव जिहाद यहां की प्रमुख समस्याएं बन गई हैं, आज हिन्दू युवक नशे की ओर जा रहे हैं तथा उनको अपनी संस्कृति के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं और साथ ही दिखावे और बहकावे में आकर दूसरी सभ्यता की ओर उनका रुझान बढ़ना आने वाले समय में सनातन धर्म के लिए खतरा बन सकता है।
प्रदेश सचिव आचार्य उमाकांत भट्ट के कथनानुसार "मलमास" का माह जप तप और दान के लिए बहुत अच्छा होता है। और ऐसे समय में संगठन के द्वारा जन जागरण के माध्यम से प्रति घर एक मुट्ठी यज्ञ सामग्री (घरों में आसानी से मिलने वाला अनाज) महायज्ञ में आहुति हेतु संकल्प रूप में घर-घर जाकर लेना सनातनीयों को जागरूक करने का आज के समय में बिल्कुल नया तरीका है। क्योंकि हवन हेतु लिया जाने वाला दान औपचारिक मात्र है। जो केवल सनातनीयों को धर्म के प्रति जागरूक करने का संगठन का जनजागरण अभियान है, संस्कृति की रक्षा हेतु दान रूपी संकल्प देने वाला व्यक्ति उत्तराखंड की संस्कृति और धर्म को बचाने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संगठन के साथ जुड़ेगा। मीडिया प्रभारी रष्टी सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों और संगठन कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी लोग अपने सनातन धर्म को बचाने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान का अधिक से अधिक प्रचार और प्रसार करें। ताकि जो संकल्प संगठन के द्वारा लिया गया है उसे क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर पूरा किया जा सके।
कार्यक्रम नेतृत्वकर्ता करण शर्मा ने कहा कि आज भैंरव सेना का क्षेत्र भ्रमण जनजागरण कार्यक्रम शांति विहार, बंजारावाला तथा दीपनगर क्षेत्र में सफल रहा और क्षेत्रवासियों ने संगठन के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्कृति और धर्म बचाने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यक्रम में उपरोक्त वक्ताओं सहित महानगर संगठन मंत्री महेश बजरंगी, महानगर सह संयोजक मोहित बर्तवाल, गौरक्षा प्रमुख प्रशान्त मैठाणी, दीपनगर अध्यक्ष अरूण, हर्ष धीमान, शुभम, विशाल,सुभाष माथुर इत्यादि उपस्थित रहे।


0 Comments:
Post a Comment