प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- इनसे बड़ा कायर और कमजोर पीएम मैंने आज तक नहीं देखा

17वीं लोकसभा के लिए हो रहे मतदान का छठा चरण 12 मई को होने जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने प्रतापगढ़ पहुंची। रैली में प्रियंका ने मोदी पर जबरदस्त हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि, इनसे (मोदी) बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पे दिखाने से नहीं आती है। प्रियंका ने कहा कि, राजनीतिक शक्ति वो होती है, जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्ष दलों की बात सुनने की शक्ति। लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब नहीं जानाते। प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, जब आपके प्रत्याशी आपके बीच आए तो ये जरूर पूछिए की 5 साल में हमारे लिए क्या किया? 5 साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी तो वादा किया था कि 15 लाख रुपए देंगे। क्या आपको दिए गए? इन्होंने कहा था कि 2 करोड़ रोजगार देंगे, उसके बजाय 5 करोड़ रोजगार घटा दिए, आपसे कहा था नोटबन्दी से कालाधन वापस आएगा, कोई कालाधन वापस नही आया, आपको इस सरकार ने धोखा दिया है।
Share on Google Plus

About Abhivyakti Gujarat

0 Comments:

Post a Comment