भाजपा नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को बताया 'रावण'

चुनावी मौसम में विवादित बयानों के सिलसिले हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्योधन बताए जाने के बाद अब बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जराती भी इस बयानबाजी में कूद पड़े हैं। प्रियंका गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्योधन बताए जाने पर जीतू जराती 'प्रिंयका गांधी पीएम मोदी को दुर्योधन कह रहीं हैं, जबकि उनके पिता खुद रावण थे। जिसने देश को बेचने का काम किया है।' बता दें जीतू जराती की इस विवादित बयानबाजी के दौरान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी मौजूद थीं। जिराती इंदौर में एक चुनावी रैली में बोल रहे थे, जहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ मंच साझा किया। भाजपा नेता ने कहा, "प्रियंका की तुलना पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से की जा रही है लेकिन उनके पिता रावण थे, जिन्होंने राष्ट्र को बेचा है।" बता दें इससे पहले पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उत्तर प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि उनके पिता राजीव गांधी का जीवन एक नंबर के भ्रष्ट नेता के तौर पर खत्म हो गया। जिसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लिया था और ट्वीट कर कहा था कि 'मोदी जी, अब लड़ाई खत्म हो चुकी है। अब आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है। मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।'
Share on Google Plus

About Abhivyakti Gujarat

0 Comments:

Post a Comment