उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव,CM समेत पूरी सरकार हो सकती है क्वारंटाइन

अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड 
देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित
 गए हैं। इससे पहले उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई थी। वे फिलहाल ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अलावा उनके बेटे, बहू समेत स्टाफ के 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद हड़कंप मच गया है क्योंकि सतपाल महाराज शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। इस मीटिंग में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। इतना ही नहीं पर्यटन विभाग की एक बैठक में भी सतपाल महाराज शामिल हुए थे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को क्वरांटाइन किया जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री समते उत्तराखंड की पूरी कैबिनेट ही क्वारंटाइन हो सकती है।
इससे पहले सतपाल महाराज की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीसी रमोला ने बताया कि शनिवार शाम आई अमृता की जांच रिपोर्ट में उनके कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी और तब से ही वह अपने घर में आइसोलेशन में थीं। डॉ रमोला ने बताया कि उन्होंने स्वयं ही अपने संपर्क में आए लोगों की सूची उपलब्ध करा दी है। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि अमृता को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment