स्थान सितारगंज 6 जून स्लग-भाजपाइयों की नई पहल आज 6 जून को पौधरोपण कर एक सप्ताह तक प्रत्येक दिन वृक्षारोपण करने का लिया संकल्प।

अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड
सितारगंज-विश्व पर्यावरण दिवस के बाद आज 6 जून को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सितारगंज मैं विभिन्न स्थानों पर फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए 5 जून वृक्षारोपण के दिन भारतीय जनता पार्टी के युवा एसएससी विधायक सौरभ बहुगुणा ने आह्वान किया था कि भाजपा सितारगंज के द्वारा 1 हफ्ते तक लगातार वृक्षारोपण किया जाएगा इसी कड़ी में आज उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सितारगंज के विभिन्न स्थानों में पहुंचकर वृक्षारोपण किया गया इस दौरान भाजपा के मंडल महामंत्री आदेश चौहान ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी का कर्तव्य है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए यदि प्रदूषण का स्तर ऐसे ही बढ़ता गया तो आने वाले समय में जीवन आसान नहीं होगा आज विभिन्न प्रकार के रोग फैल चुके हैं जिससे मानव जाति खतरे में है कोरोना महामारी भी इसका एक उदाहरण है हमने अपनी आने वाली पीढ़ियों को यदि सरल जीवन देना है तो वृक्षारोपण करना अनिवार्य है वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि 1 हफ्ते तक लगातार वृक्षारोपण किया जाएगा जरूरी नहीं है कि 5 जून को ही वृक्ष लगाए जाएं वृक्षारोपण कभी भी किया जा सकता है राकेश त्यागी ने कहा इस सभी धार्मिक गुरु ने अपने अपने समर्थकों को पर्यावरण बचाने की विशेष मुहिम शुरू करनी चाहिए और वृक्षारोपण पर बल देना चाहिए।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment