पन्तनगर भाजपा मंडल के अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बल्मिकी ने केन्द्र की मोदी सरकार की प्रसंशा की

अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड 

पन्तनगर भाजपा मंडल के अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र कुमार बल्मिकी ने केन्द्र की मोदी सरकार का ऐतिहासिक 1 बर्ष पुरा हो जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी सरकार का एक साल बेमिसाल रहा जिसमें मोदी ने यहां प्रमाणित किया है कि देश चहुंमुखी का विकास केवल भाजपा कर सकती है।
    यहां आपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में देशवासियों को मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 1 बर्ष हो जाने पर बधाई देते हुए श्री महेंद्र ने कहा कि बीते एक बर्ष में मोदी सरकार ने देश में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग को ऊंचा उठाने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई है जिसका लाभ आज देश का हर नागरिक उठा रहा है।
  उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक ऐसा राज्य था जिसमें पाक विस्थापितों के माथे पर रिफ्यूजी नाम का कलंक लगा हुआ था अपने जीवन के कई साल जम्मू कश्मीर में बिताने के बाद भी वे वहां सम्मानपूर्वक जीवन नहीं जी पा रहे थे वहीं मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35 को हटाकर पाक परिस्थितियों को भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का रास्ता दिया। इसके साथ ही बर्षो से लम्बित पड़े राम मंदिर मसला सुलझकर मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया साथी ही तीन तलाक का प्रावधान हटाकर औरतों के सम्मान व सुरक्षा को यकीनी बनाया तथा सीटिजन अमैडमैट एक्ट (सी. ए. ए) पास कर विस्तापितों को भारत की नागरिकता दी।
    उन्होंने कहा कि आज सारा विश्व कोविड 19 जैसी भयंकर महामारी से जुझ रहा है वही मोदी सरकार ने यहां साबित कर दिया है कि भाजपा नेतृत्व में देश किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुरे विश्व में ताकतवर देशों कि कतार में सबसे आगे आ गया है कोविड 19 आपदा के दौरान मोदी सरकार ने देश की जनता का हर पहलू से ख्याल रखा जरूरतमंदों को राशन, कोरोना बचाव सामग्री तथा महामारी के लड़ने के लिए केन्द्रीय राहत कोष के पट खोल दिए जिसके चलते भारत अन्य देशों के मुकाबले महामारी पर काबू पाने में सक्षम सिद्ध हुआ है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरे विश्व में कोरोना योद्धा के रूप में उभरे है इसके साथ साथ कोरोना आपदा में देशवासियों की रक्षा करने वाले हर विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारी को मोदी सरकार ने उनकी सेवा के चलते पुरा सम्मान दिया है तथा उन्हें भी कोरोना योद्धा कहकर संबोधित किया है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यों सदका ही आज भारत पुरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment