भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल पोपलेंड ले जा रहे ट्राले द्वारा क्षतिग्रस्त

रिपोटर : विजय सिंह जेठी (पिथौरागड़)

भारत और चीन को जोड़ने वाली सड़क में धापा सिनर(मुनस्यारी) गाड़ में बना पुल पोप्लेंड ले जा रहे ट्राले द्वारा क्षतिग्रस्त हुआ! यह पुल सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण था क्योंकि गोला, बारूद ,रसद और देश के बहादुर सैनिक मिलम होते हुए चीन कि सीमा तक पहुंचते है।  और सीमांत क्षेत्र की  लगभग 7000 आबादी की आवाजाही भी इसी पुल से होती है।

आज सुबह 9 बजे के करीब यह ट्राला पॉप्लेंड को लेकर, आगे की  सड़क  निर्माण के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन भार सहन नही कर पाने के कारण सीधे नदी में जा गिरा , और दो लोग घायल बताए जा रहे है, घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में चल रहा है!  यह ट्राला और पोपलैंड ग्रीफ के बताए जा रहे है।

ऐसे में सवाल पुल की निर्माण प्रणाली पर भी उठ रहे है , क्योंकि यह पुल बहुत आहम था, जब यह पुल मामूली सा भार सहन नहीं कर पाया तो आपातकाल में सेना के  भारी  भरकम वाहनों को कैसे पार करवा पाता।

आवाजाही के रुकने और सीमा में तनाव को देखते हुए पुल के जल्द से जल्द मजबूती से पुनर्निर्माण  के लिए क्षेत्रवासियों ने प्रशाशन से मांग की है।

Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment