अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड
कई विकसित देश कोविड-19 से बुरी तहर प्रभावित हुए हैं। लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहूंगा कि उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति से इस चुनौती को स्वीकार किया। यह बात केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड जन संवाद में जनता को संबोधित करते हुए कही। अपने वर्चुअल संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए हमारे द्वारा उठाए गए कदमों को न केवल भारत ने, बल्कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहा है। वहीं उन्होंने नेपाल से रिश्तों को लेकर भी बात की।उन्होंने कहा कि पहले श्रद्धालुओं को मानसरोवर जाने के लिए नाथुल पास मार्ग से जाना पड़ता था। यह लंबा रास्ता था लेकिन अब सीमा सड़क संगठन ने लिपुलेख तक एक लिंक मार्ग बना दिया है। जिससे मानसरोवर यात्रा के लिए नया मार्ग गठित हुआ है। यह 80 किमी लंबी सड़क है, जिसे भारतीय क्षेत्र में बनाया गया है। इस मार्ग के प्रति नेपाल को यदि कुछ गलतफहमी हो गई है तो उसे बातचीत से सुलाझाया जाएगा।

0 Comments:
Post a Comment