रिपोर्टर- सर्वेश कुमार (लालकुआं)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल रावत ने अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों को घेरते हुए कहा कि वर्तमान समय में पोस्टर से हरीश रावत की फोटो गायब कर देना उत्तराखंड कांग्रेस को शोभा नहीं देता है जबकि कांग्रेस पार्टी को पता है कि हरीश रावत जी पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब इन लोगों को डर है कि कहीं हरीश रावत 2022 विधानसभा चुनावों में फिर से मुख्यमंत्री ना बन जाए इसलिए पार्टी के पदाधिकारी ओछी राजनीति पर उतर आए हैं और हरीश रावत जैसे दिग्गज कांग्रेसी नेता का फोटो पोस्टर से गायब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी पदाधिकारी कुछ भी करें मगर आम जनमानस जानता है कि उत्तराखंड के विकास के लिए हरीश रावत का एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनना आवश्यक है और इस बार जनता 2022 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में हरीश रावत को अपना आशीर्वाद जरूर देगी।

0 Comments:
Post a Comment