हरेला पर्व के अवसर पर धरमघर वन क्षेत्र में भूमिगत जल को बढाने वाले चौड़ी पत्ती के पौधों का रोपण किया गया।

रिपोटर : विजय जेठी (पिथौरागढ़)
धरमघर वन क्षेत्र में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार, औसधीय, एवं विशेष रूप से भूमि के कटाव और भूमिगत जल को बढ़ाने वाले वृक्षों का रोपण किया गया, जैसे बाज फल्याट,तेजपत्ता, आंवला, पांगर,दूधिया,समेत दर्जनों प्रकार की दुर्लभ प्रकार की प्रजातियों का रोपण किया गया।
हरेला में आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी श्री नारायण दत्त पांडे, अपराजिक श्री मान सिंह कोरंगा,वन दरोगा श्री प्रसाद टम्टा,श्री पूरन चन्द्र जोशी,वन रक्षक श्री गंगा राम,श्री भूपेन्द्र लस्पाल,सरपंच वन पंचायत लमजिंगडा श्री धीरज मेहता,होसियार सिंह मेहता,सरपंच महरुडी श्री हयात सिंह,सरपंच पातल श्री नारायण दत्त पांडे, वन श्रमिक श्री सतीश कुमार, ईश्वर सिंह , देवी दत्त जोशी समेत समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे,
वन क्षेत्राधिकारी श्री नारायण दत्त पांडे का कहना है कि वृक्षा रोपण अभियान पूरी बरसात जारी रहेगा। एवं लगाए  गए पौधों का रखरखाव किया जाएगा।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment