सक्षम की उत्तराखंड प्रान्त योजना ई - बैठक संपन्न

चीफ ब्यूरो : सर्वेश कुमार (कुमाऊं)

समदृष्टि क्षमता विकास एवम अनुसन्धान मण्डल (सक्षम)  उत्तराखंड प्रान्त की ऑनलाइन बैठक आज प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रीतम गुप्ता जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर सुकुमार जी ने उत्तराखंड में सक्षम कार्यकर्ताओ द्वारा बेहतर कार्य करने पर बधाई दी।
ऑनलाइन बैठक की शुरूआत प्रान्त सह कोषाध्यक्ष श्री सतेंद्र सिंह जी द्वारा संगठना सूक्तम् का उच्चारण कर किया गया। इसके बाद सक्षम के प्रांत मंत्री ललित पन्त द्वारा पूरे प्रान्त में सक्षम द्वारा किये गए क्रियाकलापों का कार्यवृत्त पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया। अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सक्षम माननीय डॉ सुकुमार जी ने कहा कि उत्तराखंड प्रान्त के हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के लिये सक्षम कार्यकर्ता को तैयार रहना होगा क्योंकि इस महाकुंभ में सक्षम नेत्र कुंभ का आयोजन भी करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रयागराज के कुम्भ से उत्तरप्रदेश को लाभ प्राप्त हुआ था उसी प्रकार उत्तराखंड प्रान्त भी इस नेत्रकुम्भ का लाभ प्राप्त करेगा। अपने सम्बोधन में उन्होंने पौड़ी जिले के क्रिया कलापों को अन्य जिलों के लिये अनुकरणीय बताते हुए कार्यकर्ताओं को बढिया कार्य करने के लिये शुभकामनाएं भी दी। डॉ सुकुमार जी ने कहा कि दिव्यांगों के स्किल डेवलपमेंट के अलावा उनकी समस्याओं के समाधान के लिये सक्षम को कार्य करना होगा।

सक्षम की ऑनलाइन ई बैठक में संघ के प्रान्त प्रचारक माननीय  श्री युद्धवीर जी ने सक्षम कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन के पांच सूत्र नियमित मिलन, बिना भेदभाव के, निस्वार्थ, कर्तव्यनिष्ठ और निश्चित समयांतराल होते है, जिनसे संगठन आगे बढ़ता है। इसलिये कार्यकर्ता को संगठन के प्रति चौबीसों घण्टे कर्तव्यनिष्ठ और अहंकार रहित होना चाहिये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को नियमित आत्मनिरीक्षण करते रहना चाहिये जिससे महसूस हो कि कार्यकर्ता, कार्य के लिये है और कार्य, कार्यकर्ता के लिये है। उन्होंने बेहतर सम्पर्क और सम्प्रेषण पर जोर देते हुए कहा कि स्वयं सेवक के पैर में चक्कर, मुँह में शक्कर होनी चाहिये।

राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री कमला कांत पांडेय जी ने कहा कि कोविड 19 विमारी से  दिव्यांगों की आर्थिकस्थिति पे बुरा असर पड़ा है इसलिये सक्षम कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि उनके लिये ठोस रोजगार की व प्रशिक्षण की कार्ययोजना बनाई जाय। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि लाॅक डाउन की अवधि में गाइडलाइन का पालन करते हुए अगले 6 माह की विशेष योजना होनी चाहिये जिससे दिव्यांग जन भी सीधे सक्षम से जुड़ सके व योजनानुरूप आत्मनिर्भर बन सके। इसके अलावा दिव्यांगों के हित के लिये स्पेशलिस्ट डॉक्टरों, फिजियोथेरेपिस्ट, उच्च कोटि के शिक्षकों, वकीलों को भी सक्षम से जोड़ा जा सकता है।
सक्षम के प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रीतम गुप्ता जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सक्षम उत्तराखंड में पूर्ण रूप से सक्रिय है और बैठक में उपस्थित सभी राष्ट्रीय दायित्वधारियों सहित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया कि सबने अपने अमूल्य समय देकर बैठक में प्रतिभाग किया है।
       बैठक का संचालन करते हुए प्रान्त मंत्री ललित पन्त  ने कहा कि उत्तराखंड में सक्षम को सींचने का काम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य / एवम उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रभारी श्री रामकुमार मिश्र जी ने किया है। उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रान्त पदाधिकारियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। बैठक के अंत मे सक्षम उत्तराखंड के प्रांतीय सह सचिव श्री वी पी कुकरेती जी ने कल्याण मन्त्र का उच्चारण किया।

    इससे पूर्व आज हुई ऑनलाइन  ई बैठक में  सक्षम के जिला पौड़ी गढ़वाल से जिलाध्यक्ष श्री कपिल रतूडी व सचिव श्री उम्मेद सिंह चौहान ने पदाधिकारियों के सम्मुख कार्यवृत्त रखा। देहरादून जिले से जिलाध्यक्ष डॉ हरीश जोशी व सचिव श्री सुमंगल सिंह ने, हरिद्वार जिले से जिलाध्यक्ष श्री जे एल पाहवा व सचिव श्री विपिन धीमान एवम् नेहा  मलिक  ने कार्यवृत्त बैठक में रखा। चमोली जिले से जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सेमवाल व सचिव श्री अनिल रावत ने, टिहरी जिले से जिलाध्यक्ष डा प्रमोद उनियाल व सचिव डॉ  मोहित बडोनी ने, नैनीताल जिले से जिलाध्यक्ष श्री एस सी कपिल व सचिव श्री किशन उपाध्याय ने, ऊधमसिंह नगर जिले से जिलाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी चौहान व सचिव श्री कृष्णपाल सिंह चौहान ने एवम पिथौरागढ़ जिले से जिलाध्यक्ष श्री विनोद सिंह डुंगरियाल व सचिव श्री जगदीश सिंह कार्की ने अपने अपने जिलों का कार्यवृत्त बैठक में रखा।
इस अवसर पर  प्रांत पदाधिकारी उपाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार गुप्ता व श्री पृथ्वी पाल सिंह रावत , सह कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह , सह सचिव श्री श्याम धानक, महिला प्रमुख श्रीमती निशा गुप्ता ,श्रीमती दीपा ढोढ़ीयाल आदि ऑनलाइन बैठक में उपस्थित थे। 
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment