मसूरी में विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया 70 वा जन्मदिन.

 ब्यूरो चीफ:- हर्ष सिंघल (देहरादून)

मसूरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मसूरी विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में मसूरी पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और लोगों में मिठाई वितरित कर जन्म दिवस की खुशियां मनाएं वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की इस मौके पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा सेवा सप्ताह का आयोजन कर रही है 20 सितंबर तक चलने वाले इस सेवा सप्ताह के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता पौधारोपण, दिव्यांग जनों व्हीलचेयर आदि वितरित कर रही है. मसूरी भाजपा विधायक गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उचाई को छू रहा है. 


Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment