देहरादून: सफाई व्यवस्था और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य खुद करेगा कैंट क्लेमेनटाउन बोर्ड.

 ब्यूरो चीफ:- हर्ष सिंघल (देहरादून)

कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन अब सिविल, कैंट और सैन्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का संचालन खुद करेगा। अब तक यह कार्य कर रही दिल्ली की कंपनी का अनुबंध बोर्ड ने खत्म कर दिया है। इसके अलावा बरातघर का संचालन भी कैंट बोर्ड खुद करेगा। कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर रवि डिमरी की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। बैठक में कैंट बोर्ड सीईओ अभिषेक राठौर ने सफाई व्यवस्था का प्रस्ताव रखा। जिसको बोर्ड ने पास कर लिया। नए प्रस्ताव के मुताबिक अब कैंट बोर्ड संपूर्ण सिविल, कैंट और सैन्य क्षेत्र में सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का संचालन खुद करेगा। अभी तक कैंट क्षेत्र में दिल्ली की पाथय कंपनी कार्य कर रही थी।
कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि अब कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारी कार्य करेंगे। किसी कर्मचारी की ओर से अपनी सेवाएं सही से न देने पर उनके वेतन में कटौती की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में बरातघर के टेंडर के बाबत प्रस्ताव रखा गया। जो निरस्त कर दिया गया। बोर्ड उपाध्यक्ष ने कहा कि अब बरातघर का संचालन भी कैंट बोर्ड स्वयं करेगा। अब पूर्व की भांति लोगों को 21 हजार रुपये में बरातघर उपलब्ध होगा। बोर्ड बैठक में 44 आवासीय भवनों के मानचित्रों को स्वीकृति दी गई। साथ ही छावनी परिषद के विद्यालयों के बारे में भी बोर्ड में प्रस्ताव पारित किए गए। बोर्ड बैठक में सभासद सुनील कुमार, बीना नौटियाल, मो. तासीन, रामकिशन यादव, टेक बहादुर क्षेत्री, शाहीना अख्तर, कर्नल आशीष, कर्नल अजय, कर्नल नवीन, कर्नल जितेंद्र बिष्ट, ब्रिजेश गुप्ता, संचित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment