देहरादून की लड़की को झारखंड के लड़के से FB पर हुआ प्यार, जब शादी से इनकार किया तो...

 ब्यूरो चीफ:- हर्ष सिंघल (देहरादून)

उसने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से आदित्य ने उससे बात करना बंद कर दिया था। उसका नंबर भी ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। जब बात बंद हुई तो वह शनिवार को देहरादूर से गढ़वा आ गई। उसने बताया कि वह यहां छठी बार आई है। यहां आकर वह स्थानीय रेस्ट हाउस में रुकी। रविवार सुबह वह आदित्य से मिलने निकली। फॉरेस्ट कॉलोनी के पास उसकी आदित्य से मुलाकात हुई।

युवती ने आदित्य पर कोर्ट में शादी करने के लिए दबाव बनाया। उसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सरेराह मारपीट होने लगी। मारपीट की घटना के बाद वह सदर थाना पहुंचकर मामले में आदित्य के खिलाफ लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन मिला है। उसके आवेदन के आलोक में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया। पीड़िता ने बताया कि वह छह भाई-बहन है। वह खुद एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है।                  उसने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से आदित्य ने उससे बात करना बंद कर दिया था। उसका नंबर भी ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। जब बात बंद हुई तो वह शनिवार को देहरादूर से गढ़वा आ गई। उसने बताया कि वह यहां छठी बार आई है। यहां आकर वह स्थानीय रेस्ट हाउस में रुकी। रविवार सुबह वह आदित्य से मिलने निकली। फॉरेस्ट कॉलोनी के पास उसकी आदित्य से मुलाकात हुई।

युवती ने आदित्य पर कोर्ट में शादी करने के लिए दबाव बनाया। उसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सरेराह मारपीट होने लगी। मारपीट की घटना के बाद वह सदर थाना पहुंचकर मामले में आदित्य के खिलाफ लिखित शिकायत की। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन मिला है। उसके आवेदन के आलोक में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया। पीड़िता ने बताया कि वह छह भाई-बहन है। वह खुद एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। 


Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment