ब्यूरो चीफ:- हर्ष सिंघल (देहरादून)
देहरादून के पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति और झंडा दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुलिस कल्याण के लिए कई घोषणाएं भी की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के वर्दी भत्ते में हर पांच साल में एक हजार रुपए बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने शहीद कोष हेतु रुपए 75 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के शहीद पुलिस व अर्द्धसैन्य बलों के जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अर्द्ध सैनिक बल के जवानों व पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने का उत्तरदायित्व राज्यों की पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों का है।
Home
राज्य
Police Commemoration Day 2020: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने याद किया पुलिस के जवानों का बलिदान, की ये घोषणाएं.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

0 Comments:
Post a Comment