देहरादून। "खाकी में इंसान" के लेखक वरिष्ठ आईपीएस अशोक कुमार को होंगे उत्तराखंड पुलिस का नए डीजीपी।

 अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड 

देहरादून। "खाकी में इंसान" के लेखक वरिष्ठ आईपीएस अशोक कुमार को होंगे उत्तराखंड पुलिस का नए डीजीपी। वे आने वाले कुछ ही दिनों में राज्य के 11वें डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) बनेंगे। आईपीएस कुमार वर्ष 1989 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के

अधिकारी हैं।  लगभग तीन दशक के सेवाकाल में अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी और बीएसएफ के महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती रहते हुए उन्होंने सदैव अपने हुनर का परिचय दिया हैै। वे एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी होने के साथ ही समसामयिक विषयों में भी रुचि रखते हैं। उनकी लेखनी से कई पुस्तकें भी बाजार में आ चुकी हैं। जिसमें अब तक की सबसे चर्चित "खाकी में इंसान" है जिसमें उन्होंने अपने पुलिस सेवाओं से जुड़े संस्मरणों को उजागर करने का प्रयास किया है कि कैसे एक पुलिस कर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों के साथ अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करता है। जो कि अब तक की सबसे लोकप्रिय पुस्तक रही है। उसने पुलिस के अंदर के इंसान को जगाने की एक कोशिश की है। अब उम्मीद की जा सकती है कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के हाथों में कमान आने से पुलिस व्यवस्था में बेहत्तर सुधार देखने को मिल सकता है और वर्षों से न्याय की उम्मीद में पीड़ितों को अब उनसे न्याय की एक उम्मीद जगी है। वे पुलिस सेवा में रहते हुए  जन सरोकारों के कार्यों  को भी बखूूबी निभाते आए हैंं।


Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment