रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया

अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तराखंड 

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश विश्वास को पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। बताया कि मुकदमे के बाद 30 मई से आरोपी फरार चल रहा था।   ट्रांजिट कैम्प वार्ड 10 की रहने वाली एक महिला ने 30 मई 2020 को ट्रांजिट कैम्प निवासी भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जाच की गई तो आरोप सत्य पाए गए। पुलिस को सौपी गयी तहरीर में महिला द्वारा कहा गया है कि वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात वार्ड 10 ठाकुरनगर ट्रांजिट कैम्प निवासी सुरेश विश्वास से हुई थी। युवक ने उसे अपने झांसे में लेकर शादी का झांसा दिया और शारिरिक सम्बंध बनाए। इसके बाद युवक शादी से मुकर गया। जिसके बाद देर रात पुलिस ने आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी बाहर से ताला लगा कर घर मे सो रहा था। गौरतलब है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को बीजेपी द्वारा पद मुक्त कर दिया था।
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment