उत्तराखंड सक्षम जिला इकाई देहरादून की ई बैठक आयोजित

रिपोटर : सर्वेश कुमार (देहरादून)
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल के उत्तराखंड प्रांत जिला इकाई देहरादून की ई बैठक का आयोजन कल दिनांक 6 जून 2020 को सायं  5:00 बजे किया गया।बैठक का शुभारंभ उत्तराखंड प्रांत उपाध्यक्ष ड्रा अतुल कुमार गुप्ता द्वारा संघटना  सुक्तम का उच्चारण कर किया गया। सचिव ड्रा सुमङ्गल सिंह नेगी जी द्वारा लॉक डाउन के दौरान जिला कार्यकारिणी देहरादून  सक्षम द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया तथा साथ बताया कि जिला इकाई स्वतंत्र रूप से दिव्यांगों के हित के लिए कार्य कर रही है।बैठक में प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री राम कुमार मिश्रा जी द्वारा संगठन में विभिन्न चरणों में कार्य करने व कार्यकर्ता बंधुओ को जोड़कर बिंदुवार सभी कार्यों को संपन्न कराने के लिए भी निर्देशित किया गया तथा सक्षम द्वारा किये जाने वाले आगामी कार्यक्रमों एवं प्रमुख पर्वो के बारे में भी अवगत कराया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ड्रा हरीश चंद्र जोशी जिला अध्यक्ष जी द्वारा  संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी पदाधिकारियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए रूपरेखा तय की गयी। बैठक में प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती निशा गुप्ता जी व   प्रांत उपाध्यक्ष जी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ ! इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह केरा, विश्वनाथ बुराकोटी जी, ओशीन कुनवाल जी, शुभम बंसल जी व अन्य सदस्यों ने  बैठक में भाग लिया !सभी सदस्यों ने भविष्य में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड श्री राम मिश्रा जी एवं उत्तराखंड प्रांत सचिव श्री ललित पंत जी के मार्गदर्शन में संघटन की मजबूती के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की!
Share on Google Plus

About Abhivyakti

0 Comments:

Post a Comment