अभिव्यक्ति न्यूज़: उत्तराखंड
हल्द्वानी। कुमाऊं यूनिवर्सिटी सीनेट कोर्ट के मेंबर हल्द्वानी महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष , यूनिवर्सिटी छात्र महासंघ के पूर्व अध्यक्ष, देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने राज्यपाल से हल्द्वानी महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी कैंपस बनाए जाने की मांग की है। कुंवर ने कहा कि 1982 मै जब वह छात्र संघ के उपाध्यक्ष थे तब इस महाविद्यालय के सरकारी करण के लिए बड़ा आंदोलन हुआ था उसी साल यह गवर्नमेंट कॉलेज बना था। कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज को कैंपस बनाने की मांग बहुत पुरानी है। जब 1985 में मै छात्र संघ का अध्यक्ष था तब पंडित नारायण दत्त तिवारी जी, डॉक्टर संजय सिंह, सुनील शास्त्री ,राम अवतार दीक्षित कैबिनेट मंत्री, हरीश रावत सहित कई नेता कॉलेज मै समय समय पर आए तब भी हमने इसको कैंपस बनाने की मांग रखी थी। इस वक्त संख्या के हिसाब से कुमाऊं का सबसे बड़ा कॉलेज है। इसको कैंपस बनाने से छात्रों को लाभ होगा। कुंवर ने कहा कि हल्द्वानी महाविद्यालय के पास जगह भी है। मोतीराम बाबू राम इंटर कॉलेज के बाहर का मैदान खाली पड़ा है इसको उपयोग मै लाया जाय। यह भूमि भी सरकारी है ट्रस्ट अपना कब्जा बताता है ट्रस्ट की सारी संपत्तियों को खुर्द बूर्द किया जा रहा है। हमने इसकी जांच की भी मांग की थी जो आयुक्त ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को सौंपी है, लॉकडाउन के कारण पेंडिग है। कुंवर ने कहा कि हल्द्वानी महाविद्यालय को कैंपस बनने के लिए मुहिम चलाएंगे।
आज एक बैठक पुराने छात्र संघ पदाधिकारियों की हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता मै सम्पन्न हुई। बैठक मै छात्र संघ अध्यक्ष रहे केदार पडलिया,बालम बिष्ट,सुरेन्द्र बरगली,जगमोहन चिलवाल, भास्कर मेहता, भुवन तिवारी, मोहन पाठक, मयंक भट्ट, महेश सुयाल ने विचार रखे। सभी ने कहा कि समय की जरूरत है हल्द्वानी महाविद्यालय को कैंपस बनाया जाय|

0 Comments:
Post a Comment