अभिव्यक्ति न्यूज़ : उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार तड़के एत्माद्दौला क्षेत्र में आरा डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी दिशा में पहुंची स्कार्पियो में सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हुई है। स्कार्पियो झारखंड नंबर की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा हाईवे पर हादसा सुबह 5.15 बजे हुआ। एत्मादपुर की ओर से आ रही स्कार्पियो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी और रांग साइड पहुंच गई। इसी बीच रामबाग की ओर से कंटेनर आ गया। कंटेनर चालक ने स्कार्पियो बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्पीड अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। स्कार्पियो में टक्कर मारने के बाद कंटेनर छोड़कर चालक और क्लीनर मौके से भाग गए।हादसे में स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोग फंस गए। आसपास के लोगों ने स्कार्पियो गाड़ी में फंसे चार घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद स्कार्पियो की बाडी तोड़कर अन्य लोगों को निकालने की कोशिश की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कार्पियो में फंसे अन्य लोग निकल सके। स्कार्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से आठ की मौके पर ही मौत हो गई।
0 Comments:
Post a Comment